दिल्ली के होटल अग्निकांड में आग लगने का कारण सामने आया है। होटल बिना फायर एनओसी के चल रहा था। होटल फ्लोरिश स्टे को छह कमरों की अनुमति थी लेकिन 25 रूम बना दिए गए। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में घटनास्थल पर लोकजन शक्ति पार्टी के शंकर मिश्रा पहुंचे।