जेएनयू में हॉस्टल वार्डन को 48 घंटे के अंदर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने सभी हॉस्टल वार्डन को 48 घंटे के अंदर अवैध निर्माण हटाने के संबंध में निर्देश दिए है। विश्वविद्यालय के नियमों का उल्लंघन करने पर वार्डन के पद से भी हटाया जाएगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय के डीन छात्र कार्यालय ने सोमवार को सर्कुलर जारी किया।