आईपी विश्वविद्यालय ने अपने पूर्वी दिल्ली परिसर में 18वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ओर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने समारोह की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति व एएआईसीटीई चेयरमैन प्रो योगेश सिंह, उच्च और तकनीकी शिक्षा सचिव संजीव अहूजा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुश्किल कोई भी हो सच ओर सही के साथ खड़े रहेंगे तो इम्पॉसिबल भी आई एम पॉसिबल कहेगा। दीक्षांत समारोह में छात्रों को 124 पीएचडी डिग्री सहित कुल 26,649 डिग्री इस अवसर पर प्रदान की गयी। इसके साथ ही 76 गोल्ड मैडल छात्रों को दिए गए।