उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में शुक्रवार रात बारिश के दौरान मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। तेज धमाके की आवाज हुई तो आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इस बीच बिजली गिरने वाले मकान में आग भी लग गई। आग की लपटों के बीच मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई।