भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में महाराष्ट्र के ग्रामीण घरेलू उद्योग से जुड़ी महिलाओं के बनाए गए स्नैक्स और अचार इस बार खास आकर्षण बने हुए हैं। मेले में आने वाले लोग इन स्वादिष्ट, पारंपरिक और पूरी तरह घर में तैयार उत्पादों को खूब पसंद कर रहे हैं। पापड़, चना-चूर, नमकीन, माखने से लेकर आम पापड़ तक हर स्टॉल पर भीड़ देखने को मिल रही है। घरेलू और कामकाजी महिलाओं के हाथों का यह स्वाद मेले में सबसे अधिक सुर्खियां बटोर रहा है।