फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: राहगीरों को टक्कर मारकर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो अरेस्ट

बाहरी जिला पुलिस ने राहगीरों को बाइक से टक्कर मारने के बाद लूटपाट करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नीरज उर्फ धानी और राजेश पांडे के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने नकदी, पानी के नल और दो बाइक बरामद की है। जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस को लूटपाट की शिकायत मिली। पीड़ित मूलत: हरदोई यूपी के रहने वाले ओम प्रकाश ने बताया कि वह पश्चिम विहार में मेकअप सैलून में हेल्पर का काम करता है। दोपहर में बंधन बैंक के पास पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक से उसे टक्कर मार दी और फिर एक बाइक सवार उससे धक्का मुक्की करने लगा। बाद में आरोपी बाइक सवार अपने दोस्त के साथ भाग गया। जांच में पता चला कि बदमाश उसके जेब से दस हजार रुपये लूटकर भाग गया है। पुलिस मामला दर्ज कर एसटीएफ के निरीक्षक राजपाल के नेतृत्व पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की बाइक दिखी। उसके नंबर से जरिए पता चला कि बाइक मंगोलपुरी निवासी नीरज उर्फ धानी के नाम रजिस्टर्ड थी। लेकिन वह घर से भागा हुआ था। पुलिस ने तकनीकी निगरानी बढ़ाई और साथी राजेश पांडे के साथ उसने कबूतर चौक बुध विहार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक और 26 सौ रुपये और तीन पानी के नल बरामद कर लिए। बाद में उनके निशानदेही पर एक चोरी की बाइक भी बरामद कर ली, जिसे बदमाशों ने महेंद्र पार्क इलाके से चुराई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नीरज मंगोलपुरी थाने का घोषित बदमाश है और उसपर सात और राजेश पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें