राजधानी में शुरू हुए शादी के मौसम ने बाजारों की रौनक बढ़ा दी है। जहां एक ओर बड़े डिजाइनर स्टूडियो और मॉल में लाखों रुपये तक के लहंगे और साड़ियाँ बिक रही हैं, वहीं सीलमपुर का साप्ताहिक बाजार कम दामों में वही फैशन उपलब्ध कराकर आम लोगों के लिए बजट वेडिंग का केंद्र बन गया है। यहां 300 रुपये प्रति किलो के भाव से दुल्हन के डिजाइनर लहंगे बिक रहे हैं, जबकि 400 रुपये में लग्जरी पार्टी वियर डिजाइन वाले लहंगे आसानी से खरीदे जा सकते हैं।