दक्षिण दिल्ली के 78 वर्षीय सेवानिवृत्त बैंकर को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 22.92 करोड़ की ठगी करने के मामले में दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक आपरेशंस (आइएफएसओे) ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन खाता धारक, एक बिचाैलिया और एक एनजीओ का मालिक शामिल है। यह दिल्ली का सबसे बड़ा डिजिटल अरेस्ट का मामला है। कंबोडिया में बैठे चीन के साइबर अपराधियों ने दिल्ली में अपने भारतीय एजेंटों के जरिये सेवानिवृत्त बैंकर को शिकार बनाया। मोटी रकम होने के कारण पैसे को कंबोडिया भेजने में कोई कानूनी अड़चन न आए इसके लिए उत्तराखंड के गांव में स्कूल व एनजीओ चलाने वाले को भी कमीशन के एवज में साजिश में शामिल कर लिया था।