फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने की अनूठी पहल फैमिली@डेल शुरुआत

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए अनूठी पहल ‘फैमिली@डेल’ शुरु की है। इसके तहत परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर समर्पित प्रवेश द्वार, विशेष फैमिली चेक-इन काउंटर, प्राथमिक सुरक्षा जांच लेन और फूड कोर्ट में फैमिली सीटिंग एरिया सहित विभिन्न सुविधाएं मिलेगी। यह सुविधा फिलहाल टर्मिनल-1, 2 और 3 से घरेलू प्रस्थान करने वाले यात्रियों के लिए लागू की गई है। इसके तहत बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार मेन्यू भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल की खास बात यह है कि परिवारों को टर्मिनल फोरकोर्ट से लेकर बोर्डिंग गेट तक एंड-टू-एंड सपोर्ट दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर बग्गी सेवा, बेबी स्ट्रॉलर, प्राइवेट बेबी केयर रूम, फ्रेंडली वॉशरूम और विशेष रूप से प्रशिक्षित फैमिली असिस्टेंस बडीज की सहायता भी उपलब्ध होगी, यह पूरे सफर में परिवारों का मार्गदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें