फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से बेहाल दिल्ली: पंखे हुए बेअसर, कूलरों के दामों में लगी आग

Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 28 May 2026 12:42 PM IST

राजधानी दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से केवल पंखे के सहारे रहना लगभग असंभव हो गया है। ऐसे में कूलर और एसी की मांग तेजी से बढ़ी है, लेकिन बढ़ती मांग के बीच बाजार में कूलरों के दाम भी लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। बाजारों में इस बार लोकल और ब्रांडेड दोनों तरह के कूलरों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दुकानदारों के अनुसार पिछले साल की तुलना में कूलरों के दाम 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। खासतौर पर छोटे और मध्यम वर्गीय परिवार, जो एसी के बजाय कूलर को बेहतर विकल्प मानते हैं, उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय बाजारों में बिकने वाले लोकल कूलर भी इस बार महंगे दामों पर उपलब्ध हैं। लोगों का कहना है कि लोकल कूलरों पर केवल एक सीजन की गारंटी दी जा रही है, इसके बावजूद कीमतें लगातार बढ़ाई जा रही हैं। वहीं कंपनी के ब्रांडेड कूलरों की कीमतों में भी भारी इजाफा हुआ है। कई बड़े ब्रांडों के कूलर पिछले साल के मुकाबले हजारों रुपये महंगे बिक रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ मांग अचानक बढ़ गई है। मोटर, प्लास्टिक बॉडी और अन्य उपकरणों की लागत बढ़ने के कारण कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीं दूसरी ओर ग्राहक बढ़ी कीमतों के बावजूद मजबूरी में कूलर खरीदने को तैयार हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चिलचिलाती गर्मी में बिना कूलर या एसी के जीना मुश्किल हो गया है। खासकर छोटे घरों और घनी आबादी वाले इलाकों में रात के समय गर्मी और उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानदारों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ी तो कूलर और एसी की मांग में और तेजी आएगी, जिससे कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें