केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने गुरुवार सुबह नई दिल्ली स्थित न्यू राजेंद्र नगर में आप नेता दुर्गेश पाठक के आवास पर छापेमारी की। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि यह तलाशी एजेंसी द्वारा दर्ज एफसीआरए (विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम) के कथित उल्लंघन के मामले से संबंधित है।