आवारा मवेशियों के आतंक से प्रहलादपुर गांव में दहशत का माहौल है। 71 वर्षीय एक बुजुर्ग पर एक आवारा मवेशी ने अपने सींग से अचानक से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। इस पूरी घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इस हमले में बुजुर्ग की कमर और घुटने पर चोटें आई हैं। घायल बुजुर्ग का उपचार गांव में ही स्थानीय डॉक्टर की मदद से की गई। घायल की पहचान सतबीर सिंह के रूप में हुई है।