आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में खून जांच की सुविधा फिर से हुई बहाल। आउट सोर्स लैब का अनुबंध होल्ड पर चले जाने की वजह से कुछ दिन से जांच की व्यवस्था हो रही थी प्रभावित। मगर चार जुलाई से दोबारा जांच की व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 80 तरह की जांच की सुविधा मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इसमें कुछ जांच आउट सोर्स लैब द्वारा की जाती थी। दिल्ली में 370 की संख्या में अलग-अलग इलाकों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर है।