लगभग एक दशक से अटका बारापुला फेज-तीन कॉरिडोर आखिरकार अब पूरे होने की दिशा में आगे बढ़ गया है। केंद्रीय सशक्त समिति (सीइसी) ने परियोजना को पेड़ों से जुड़ी अंतिम मंजूरी दे दी है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने घोषणा की है कि अगले एक साल में यह कॉरिडोर पूरा कर जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इससे पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-एक से दक्षिणी दिल्ली के आईएनए तक का सफर सिग्नल फ्री हो जाएगा।