एम्स दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट (डीएम/एमसीएच) को थीसिस भत्ता देने की मंजूरी दी है। इस संबंध में एम्स शैक्षिक अनुभाग ने ज्ञापन जारी किया है। इसके अनुसार सीनियर रेजिडेंट को तीन वर्ष के पाठ्यक्रम के तहत एक थीसिस/डिसर्टेशन और डीएम/एमसीएच छह वर्ष पाठ्यक्रम के लिए दो थीसिस/डिसर्टेशन भत्ता के तहत पांच हजार रुपये का थीसिस भत्ता प्रदान करने की स्वीकृति दी है। साथ ही थीसिस जमा करने में देरी होने पर जुर्माना लगाने को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा एम्स के शैक्षिक अनुभाग ने नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग छात्रों की छह महीने की इंटर्नशिप के दौरान छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी के संबंध में मंजूरी दी है। छात्रवृत्ति को 13150 रुपये से बढ़ाकर 15035 रुपये प्रति माह करने की स्वीकृति दी गई है।