एमसीडी सदन की बैठक में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले को लेकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र की मांग को लेकर नारेबाजी की। करीब 10 मिनट तक हंगामा जारी रहने के कारण महापौर ने 15 मिनट तक बैठक स्थापित कर दी।