वार्ड-51 रोहिणी में महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित चार दिवसीय पिंक एनसीएमसी कार्ड शिविर का सफल समापन हुआ। इस शिविर के दौरान करीब 3200 महिलाओं ने पिंक एनसीएमसी कार्ड बनवाए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाया। चार दिनों तक चले इस विशेष शिविर में महिलाओं के लिए पंजीकरण और कार्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया गया। शिविर स्थल पर महिलाओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं और उन्हें कार्ड से जुड़ी जानकारियां भी उपलब्ध कराई गईं। महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया।