भारतीय नौसेना के नाविक मनिष गिरी ने जेंडर बदलने के चलते सेवा से हटाए जाने पर इंसाफ की लड़ाई लड़ने का फैसला कर लिया है जिसके लिए वो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी एक पत्र भी लिखा है। बता दें कि नौसेना के नाविक मनीष गिरी को जेंडर चेंज कराने पर सर्विस से बर्खास्त कर दिया गया है। देखिए क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में।