फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल की बच्ची से दुष्कर्म से दिल्ली फिर शर्मसार,कई बड़े अस्पतालों ने इलाज से किया इंकार,बच्ची की हालत नाजुक

Sun, 24 Oct 2021 11:23 AM IST
अमन शुक्ला वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के रणजीत नगर इलाके में एक युवक ने 6 साल की बच्ची को बंधक बनाया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के साथ मारपीट कर लहूलुहान हालत में उसे छोड़कर भाग गया।  शर्मनाक घटना यही खत्म नहीं होती  घटना के बाद बच्ची का पिता उसे लेकर दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में घूमता रहा लेकिन किसी ने बच्ची का इलाज नहीं किया। पुलिस का मामला बता बता कर दूसरे अस्पतालों पर टालते रहे।  बताया जा रहा है की बच्ची का पिता रिक्शा चालक है और मां घरों में सफाई का काम करती है। पिता ने बताया कि शुक्रवार को सुबह उसकी बेटी गुरुद्वारे में लंगर लेने गई थी और वापस लौटने पर खून से लथपथ थी। अस्पताल से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस थी हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। कैमरे में आरोपी दिख रहा है लेकिन उसने मास्क पहना था इसलिए उसकी पहचान थोड़ा मुश्किल हो रही है। इस पूरे मामले में दिल्ली महिला आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। फिलहाल बच्ची राम मनोहर लोहिया में अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें