कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने एक बार फिर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। संदीप दीक्षित ने कहा कि, "एक समय था जब हमें लगता था कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना ही चाहिए, लेकिन जिस तरह से अब दिल्ली में काम हो रहे हैं, केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच जिस तरह का सत्ता विभाजन है, उसमें ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं है...भ्रष्टाचार विरोधी शाखा से खुद को बचाने के लिए केजरीवाल तबादलों, पोस्टिंग के लिए जिस तरह की शक्ति चाहते हैं, वह नैतिक नहीं है।"