रविवार को करीब 4:00 मिली जानकारी के अनुसार पुनहाना के पेमा रोड पर लबुजा हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान राहिला पत्नी रईस निवासी नहेदा के रूप में हुई है जो की तीन बच्चों की मां थी। मिली जानकारी के अनुसार राहिला पिछले काफी समय से पथरी की बीमारी से परेशान थी और उसका ऑपरेशन करने के लिए परिजन लबुजा हॉस्पिटल पेमा रोड पुनहाना ले गए जहां पर उनका ऑपरेशन किया गया। लेकिन उसके बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और आनंन फानन में उसे होड़ल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही राहिला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। गुस्साए परिजन शव को लेकर लबुजा अस्पताल पहुंचे और अपनी नाराजगी जताते हुए डॉक्टर पर लापरवाही से ऑपरेशन करने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला खाईका गांव की रहने वाली है जिसका ससुराल नहेदा गांव में है।