फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में उत्साह

राहुल तिवारी Updated Fri, 31 Oct 2025 06:48 PM IST

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को नूंह जिला पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री संजय सिंह ने लौह पुरुष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर की, इसके पश्चात उन्होंने एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में छात्र-छात्राओं, युवाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देश की एकता, अखंडता एवं सद्भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया। संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की 562 रियासतों का एकीकरण कर आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। उनका अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि “सरदार पटेल ने भारत को एक सूत्र में पिरोने का जो ऐतिहासिक कार्य किया, उसके कारण आज भारत एक मजबूत और अटूट राष्ट्र के रूप में खड़ा है। हमें उनके आदर्शों को जीवन में उतारकर देश की एकता को और मजबूत करना चाहिए।”

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें