नूंह जिले में लगातार को तस्करों पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को गो तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक गो-तस्कर के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गो तस्करों के पास से अवैध हथियार बरामद हुआ है और उनके चंगुल से सात गोवंशों को मुक्त कराया है।