नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक कंटेनर से स्टंटबाजी करने वाले ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि एक्सप्रेसवे पर अपने ट्रक से स्टंट करते हुए चालक ने न केवल अपनी जान के लिए बल्कि एक्सप्रेसवे पर चल रहे दूसरे वाहनों के लिए भी बड़ा खतरा उस समय पैदा कर दिया था, जब वह अपने ट्रक को 6 लाइन के पूरे एक्सप्रेसवे पर लहरा रहा था। जिसमें कई बार उसका ट्रक भी पलटने से बचा तो कई वाहन उसकी चपेट में आने से बचे थे। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू की।