नूंह जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर जिले में गोकशी व गोतस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना पिनगवां एवं थाना मोहम्मदपुर अहीर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 16 गोवंश को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक वाहन भी बरामद किया है।