फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बम ब्लास्ट जांच: मेवात में दो की हिरासत, इस गांव के मस्जिद में अक्सर जाता था उमर

दिल्ली बम ब्लास्ट मामले की जांच में मेवात से लगातार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसी कड़ी में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नूंह जिले के घासेड़ा गांव के एक मौलना व एक उर्दू शिक्षक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों मस्जिद के मौलाना तैय्यब हुसैन और उर्दू शिक्षक फरहान को सोहना के रायपुर गांव स्थित शाही जामा मस्जिद से मंगलवार देर शाम उठाया गया था। विभागीय सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे डॉ. उमर अक्सर रायपुर गांव की इसी मस्जिद में नमाज़ अदा करने जाते थे। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने यह पता लगाने के लिए दोनों लोगों को पूछताछ हेतु बुलाया है कि क्या डॉ. उमर का उनसे कोई संपर्क था या वह मस्जिद में किस समय और कितने अंतराल पर आता-जाता था। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि मस्जिद में उसकी उपस्थिति के दौरान किसी प्रकार की मुलाक़ात या बातचीत हुई थी या नहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें