नूंह जिले में गुरुवार सुबह अपराध जांच शाखा की टीम और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह कार्रवाई अपराध जांच शाखा नूंह के प्रभारी निरीक्षक संदीप मोर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। मुठभेड़ नूंह-तावड़ू रोड स्थित पहाड़ क्षेत्र में रिपीटर नाका के पास हुई, जहां पुलिस ने गो-तस्करी की सूचना पर नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस के अनुसार संदिग्ध पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी। घायल आरोपियों की पहचान घाटा निवासी नफीस और मुबारिक के रूप में हुई है।