नूंह जिले के उपायुक्त अखिल पिलानी ने गुरुवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घासेड़ा और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवरसिका का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।