नूंह जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशों के बाद ट्रैफिक पुलिस ने अभियान तेज करते हुए विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह बड़कली चौक पर पटाखा बजाने वाली बुलेट का ट्रैफिक थाना मांडीखेड़ा पुलिस ने 33 हजार रुपये का चालान किया।