फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज तीनों प्राधिकरणों के कामकाज की समीक्षा करेंगे योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सुबह दस बजे से बैठक होगी, परियोजनाएं व किसानों के मुद्दे होंगे अहम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दिल्ली में नोएडा, ग्रेनो व यमुना प्राधिकरण के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इसके लिए तीनों प्राधिकरणों के सीईओ व अन्य अधिकारी दिल्ली जाएंगे। इस संबंध में अधिकारियों ने शनिवार को तैयारी की। बैठक सुबह 10 बजे से प्रस्तावित है।
विज्ञापन

सीएम के सामने प्राधिकरण क्षेत्रों में औद्योगिक विकास, निवेश, विकास परियोजनाएं, जन कल्याणकारी योजनाएं, जमीन की उपलब्धता व किसानों से जुड़े मुद्दे रखे जाएंगे। नोएडा एयरपोर्ट व फिल्म सिटी परियोजना की प्रगति को लेकर जानकारी भी सीएम को यमुना प्राधिकरण देगा। मौजूदा समय में नोएडा प्राधिकरण की एलिवेटेड रोड, सेक्टर-151ए में इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स, सेक्टर-18 में नो कार लेन, सेक्टर-38ए में वेंडर स्ट्रीट जोन, सेक्टर-96 में प्रशासनिक भवन, सेक्टर-52-51 स्काईवॉक व नाले ढकने की परियोजनाएं चल रही हैं। इसके अलावा ट्रैफिक को रफ्तार देने के लिए एक्सप्रेस-वे पर दो नए अंडरपास, डीएनडी लूप के चौड़ीकरण व मयूर विहार फ्लाईओवर से महामाया फ्लाईओवर तक चिल्ला एलिवेटेड रोड की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें