फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांग्रेस की दूसरी सूची जल्द, 30 नामों पर लग सकती है मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ और कद्दावर नेताओं को उतारने की तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जल्द जारी होगी। इसमें करीब 30 नाम शामिल होने की संभावना है। प्रदेश कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ और कद्दावर नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी है।
विज्ञापन

कांग्रेस की दूसरी सूची में उन सीटों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां आप के बड़े नेता चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की रणनीति है कि आप नेताओं के खिलाफ मुकाबला त्रिकोणीय बने, जिससे वोटों का बंटवारा हो और लाभ मिले। सूत्रों का कहना है कि दूसरी सूची में प्रदेश कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल होंगे। इनको स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश पर सूची में जगह दी जाएगी। पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी अपने स्तर पर सभी नामों पर चर्चा कर रही है। वह अपनी सिफारिश को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के सामने रखेगी। उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में सीईसी इस सूची को अंतिम रूप देकर जारी कर देगी। कांग्रेस की पहली सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें