फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूथ ओलंपिक की तैयारी में जुटा आर्यमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी के सितारे -
विज्ञापन

10 वर्ष की आयु में वुशू ताओलू के गुर सीखने वाले ग्रेटर नोएडा की सुपरटेक अपकंट्री सोसाइटी निवासी आर्यमन शर्मा ने 14 वर्ष की आयु तक राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक व 2024 में रजत पदक हासिल किए। खिलाड़ी का सपना 2026 में दिल्ली में आयोजित होने वाली यूथ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है। इसके लिए वह प्रतिदिन चार-पांच घंटे पिता से वुशू के गुर सीख रहा है। कोच व पिता मनदीप शर्मा ने बताया कि आर्यमन ने 2021 में वुशू खेलना शुरू किया था। 2022 में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था। उसके बाद उसने तीन वर्ष लगातार राज्य स्तर प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वह ग्रेनो के सेक्टर-36 स्थित उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। खिलाड़ी दो घंटे सुबह व दो घंटे शाम को रोजाना अभ्यास करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें