फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पलवल में पीएनजी पाइपलाइन लीक होने से लगी आग, हादसे में चाय की दुकान चलाने वाले की मौत

श्याम जी. Updated Tue, 12 Nov 2024 06:07 PM IST

पलवल जिले के जीटी रोड मोदीनगर के पास एक भयानक हादसा हुआ है। यह हादसा पीएनजी पाइपलाइन के लीक होने की वजह से लगी आग के कारण हुआ है। हादसे में एक चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति की झुलसने के कारण मौत हो गई। हादसा 12:00 बजे के आसपास हुआ। दमकल की डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब जेसीबी से पीएनजी की पाइपलाइन की मरम्मत के लिए खुदाई की जा रही थी। इस दौरान पीएनजी गैस लाइन लीक हो गई, जिस वजह से यहां पर आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग स्वास्थ्य विभाग सुरक्षा बल मौजूद है। आम जनता को इस घटनास्थल से दूर रखा गया है। लोगों को इस घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है, क्योंकि यहां पर अभी हवा में गैस की महक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें