फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रबी की फसलों का बीमा 15 तक करा सकेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रबी की फसलों का बीमा किसान 15 जनवरी तक करा सकेंगे। शासन के आदेश पर तिथि बढ़ाई गई है, इस बार किसान आलू, सरसों की फसल का बीमा करा सकेंगे। प्रति हेक्टेयर किसानों को बीमा की निर्धारित राशि चुकानी होगी।
विज्ञापन

रबी फसलों में गेहूं, सरसों और आलू की फसल को बीमित योजना में शामिल किया गया है। जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर थी, लेकिन अब तिथि बढ़ाकर 15 जनवरी कर दी गई है।

जिन किसानों को अपनी फसलों का बीमा कराना है, उन्हें अंतिम अवसर दिया गया है। फसल बीमा होने पर किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा में फसल की क्षति की भरपाई की जा सकेगी। एक हेक्टेयर गेहूं की फसल की बीमित राशि 92,100 रुपये है। जिसका किसान को बीमा करने के लिए 1.5 प्रतिशत प्रीमियम राशि 1381.5 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से देना होगा।
विज्ञापन


सरसों की बीमित राशि 93,400 है जिसका किसान को बीमा करने के लिए 1.5 प्रतिशत प्रीमियम राशि 1401 रुपये देनी होगी। आलू की बीमित राशि 1,69,200 है, जिसका कृषक अंश पांच प्रतिशत (8460 रुपये) देकर किसान अपनी फसल का बीमा करा सकेंगे।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि किसान 15 जनवरी तक फसलों का बीमा करा सकते हैं। रबी फसलों के बीमा के लिए तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें