फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जल संस्थान ने ठीक कराया चोक सीवर, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रकाशित किया था समाचार
विज्ञापन

- नगर पालिका कार्यालय के सामने बना सीवर उफना रहा था
खबर का असर :
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। नगर पालिका कार्यालय के सामने टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर कई दिनों से उफना रहे सीवर की खबर प्रकाशित होने के तुरंत बाद जल संस्थान ने कार्रवाई कर सीवर को ठीक कर दिया है। सीवर के ठीक हो जाने से आवाजाही करने वाले क्षेत्रवासियों व स्थानीय निवासियों ने राहत मिली है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से नगर पालिका कार्यालय के ठीक सामने स्थित सीवर के मेन होल से निकलकर पानी सड़क पर फैल रहा था। जिसके चलते वाहन सवारों व स्थानीय निवासियों को आवाजाही करने में कठिन समस्या का सामना करना पड़ रहा था। सीवर का गंदा पानी वाहनों के पहियों से उछलकर लोगों के ऊपर गिर रहा था। उधर पैदल चलने वालाें के सामने भी गंदे पानी से गुजरना मुसीबत बना हुआ था। अमर उजाला ने सीवर की समस्या से संबंधित खबर को शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को जल संस्थान के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक उपाय कर चोक हुए सीवर को सुचारू करा लिया। जिससे सीवर का पानी सड़क पर फैलना बंद हो गया। जल संस्थान की कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने अमर उजाला का भी आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें