फोटो...
सेलाकुई। वन विभाग की ओर से स्थानीय लोगों के साथ सहसपुर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। वन विभाग कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों से वनों को आग से बचाने के लिए सहयोग की अपील की और वनों में आग लगने की सूचना तुरंत विभाग को देने की बात भी कही। वन बीट अधिकारी भगत सिंह रावत ने कहा कि वन अमूल्य संपदा और हमारी विरासत है। इसे बचाना बेहद जरूरी है। कहा वनों को आग से बचाने में स्थानीय लोगों का सहयोग जरूरी है। कहा कि देखा गया है कि कुछ लोगों की लापरवाही के चलते भी वनों में आग लगती है। यह लापरवाही वनों में रहने वाले जीव जंतुओं पर भारी पड़ती है। इस मौके पर फिरोज, अंकित, आदित्य गुप्ता, इस्लाम, समीर, तौकीर, आलम, नदीम, जमशेद, साजिद आदि उपस्थित रहे। संवाद