फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

सेलाकुई। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवे दिन छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। छात्र-छात्राओं ने छायादार और फलदार पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि जिस तेजी से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, वह भविष्य के लिए बेहद खतरनाक है। पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण करना जरूरी है। रोपे गए पौधों की देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शुद्ध वायु, फल, फूल एवं छाया चाहिए तो पौधारोपण करना आवश्यक है। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर के आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर हरीश सिंह, एसके सिंह, जयवीर बर्तवाल, संतोष सिंह, प्रियंका, इकरा, अर्पिता, रिमझिम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें