फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी 20 विश्व कप: क्या भुवनेश्वर और हार्दिक न्यूजीलैण्ड के खिलाफ नहीं खेलेंगे?

Thu, 28 Oct 2021 06:51 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

T20 विश्व कप शुरू होने से पहले माना जा रहा था कि भारतीय टीम इस कप की प्रबल दावेदार है पर टीम इंडिया ने आगाज कुछ निराशाजनक किया जिसके बाद से अब बहस छिड़ गई कि सेमीफाइनल में भी भारतीय टीम पहुंची या नहीं।  इस बीच एक और खबर आई है और वह है कि आगामी 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में भारतीय टीम में बड़े बदलाव देखने मिलेंगे।  हम ये क्यों कह रहे हैं ये आपको बताते हैं दरअसल बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भारतीय टीम के अभ्यास की कुछ तस्वीरें शेयर की अगर आप इस तस्वीर को ध्यान से देखें तो इसमें 4-4 के ग्रुप में खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं और विराट कोहली के साथ शार्दुल ठाकुर और वरुण चक्रवर्ती एक ग्रुप में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर और इन दोनों की तैयार है यह बताती है न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में यह दोनों टीम का हिस्सा होंगे।  माना जा रहा है कि अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या को बाहर किया जाएगा क्योंकि टी-20 के शुरुआती मैच में  पाकिस्तान के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने ढेरों रन लुटाए और दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या ने भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया इसलिए भी यह अटकलें तेज हो गई है कि यह दोनों ही न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें