फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: पद्मश्री फूलबासन बाई से विधायक देवेंद्र यादव ने की मुलाकात, कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला

Wed, 06 May 2026 03:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

अपहरण की घटना के बाद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पद्मश्री सम्मानित प्रसिद्ध समाजसेविका फूलबासन बाई यादव से मुलाकात की,वे बुधवार को राजनांदगांव जिले के ग्राम चवेली पहुंचे,इस दौरान उन्होंने उनकी सुरक्षा व्यवस्था और हालिया घटनाओं पर गहरी चिंता जताई,मीडिया से बातचीत में देवेंद्र यादव ने कहा कि फूलबासन बहन के साथ हुई घटना जांच का विषय हैं,उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस प्रशासन और शासन को इसकी गहराई से जांच करनी चाहिए,सामने दिख रहे चेहरों के पीछे कई अन्य चेहरे छिपे हो
सकते हैं,फूलबासन यादव से बात करने के बाद यह बात स्पष्ट रूप से समझ में आ रही है।

विधायक ने फूलबासन बाई की सामाजिक सेवाओं की प्रशंसा की।उन्होंने बताया कि यह महिला दूर-दराज के वनांचल क्षेत्रों में भी बिना थके काम करती रही है,गरीब महिलाओं के स्वास्थ्य,छोटे बच्चों की देखभाल और उनके उत्थान के लिए उन्होंने 25-25 किलोमीटर पैदल चलकर सेवा की हैं,हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में उनका योगदान सराहनीय हैं,ऐसी समर्पित महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी हैं,सरकार को उनकी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए,देवेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ की वर्तमान कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए,उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय डर का माहौल व्याप्त है। चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं,बच्चों में चाकू चलाने का हौसला बढ़ रहा है,जो मुख्य रूप से नशे के कारण हो रहा हैं,छत्तीसगढ़ को शांति के लिए जाना जाता था,लेकिन आज यहां अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं,नशे की समस्या युवाओं और बच्चों को बर्बाद कर रही है। .- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें