फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मश्री फूलबासन बाई अपहरण मामला: विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने की मुलाकात, अफसरों को दिए दिशा-निर्देश

Tue, 12 May 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ग्राम चवेली पहुंचे। यहां उन्होंने अपहरण मामले के बाद पद्मश्री फूलबासन बाई यादव से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। पद्मश्री फूलबासन बाई यादव का अपहरण बीते 5 मई को किया गया था, जिसे ट्रैफिक पुलिस की सजगता से रोक लिया गया था, जिसके बाद यह पूरा मामला प्रदेश में चर्चा का विषय रहा, वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने फोन पर चर्चा कर उनकी सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए और चर्चा की। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आज ग्राम चवेली पहुंचकर पद्मश्री फूलबासन बाई यादव से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज सेवा में उनका एक अलग ही स्थान है। पद्मश्री से सम्मानित फूलबासन बाई यादव लगातार महिलाओं के लिए कार्य करती हैं। इन्होंने छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को संगठित कर रोजगार से जोड़ा हैं, जो यह घटना हुई वह चिंता का विषय था। घटना के पीछे कारण प्रतिशोध प्रतीत हो रहा था, अपहरण करने वाले फूलबासन बाई को पकड़कर पूरे देश में एक माहौल बनाना चाहते थे। कुछ भी हो सकता था। पुलिस ने तत्परता दिखाई, चिलचिलाती धूप में पुलिस के द्वारा चेकिंग की जा रही थी।

वहीं इन्हें रोका गया और इन्हें पहचान कर तत्काल मदद पहुंचाई गई। नहीं तो निकाल कर कहां जाते, उनकी सुरक्षा और उनके परिवार की चिंता को लेकर जो भी चीज हैं, उसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। एसपी भी यहां मौजूद हैं कलेक्टर से भी कहा गया है, जो भी आवश्यक सुरक्षा के लिए प्रावधान किए जा सकते हैं उसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।
  .- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें