फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव : उप मुख्यमंत्री अरुण साव दौरा, सुशासन तिहार और अन्य विषयों को लेकर पत्रकारों से की चर्चा

Sat, 02 May 2026 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर हैं,जहां जिला भाजपा कार्यालय में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारीयों से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की,इस दौरान उन्होंने सुशासन तिहार और अन्य विषयों को लेकर जानकारी दी,डोंगरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वहां पहुंचे हुए हैं,इस दौरान जिला भाजपा कार्यालय में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारीयों से मुलाकात की।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साव के नेतृत्व में हमारी सरकार सुशासन तिहार कर रही हैं जो 10 जून तक चलेगी,कल्याणकारी और जन सरोकार रखने वाली सरकार का यह दायित्व है कि वह जनता के बीच जाए और जमीनी हकीकत पता करें और लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान करें और संवाद करें यह हमने 1 मई से प्रारंभ किया हैं,मुख्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधि जनता तक जाएंगे हरगांव गली मोहल्ले में जाएंगे और लोगों को समस्याएं सुनकर उनसे संवाद करेंगे,उच्च अधिकारियों का जनता के प्रति व्यवहार को लेकर पूछे गए सवाल उन्होंने कहा कि यह सरकार का दायित्व है प्रशासन में बैठे हुए लोगों का दायित्व है हम सब जनता के लिए हैं इसलिए जनता से सम्मानजनक व्यवहार हो,जनता की बातों को गंभीरता से सुने और उसके निराकरण का प्रयास करें सरकार का दायित्व हैं।   .- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें