फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे घुमका नगर पंचायत, चुनाव को लेकर आमसभा को किया संबोधित

अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Updated Sat, 30 May 2026 08:07 PM IST

राजनांदगांव जिले के घुमका नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही हैं,चुनावी माहौल के बीच भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं,इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा के समर्थन में चुनाव प्रचार करने घुमका पहुंचे,उन्होंने आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।

सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि घुमका में नगर पंचायत बनने के बाद विकास कार्यों को नई गति मिली हैं,उन्होंने कहा कि घुमका को नगर पंचायत का दर्जा भाजपा सरकार ने दिया है और इसके बाद यहां लगभग 8 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं,उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे,अरुण साव ने कहा कि घुमका में नगर पंचायत के रूप में यह पहला आम चुनाव हो रहा है और इसी कारण यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण हैं,उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का माहौल घुमका में दिखाई दे रहा है,उससे स्पष्ट है कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के साथ-साथ वार्डों में भी भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं,उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मीडिया से चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 नवंबर 2024 को घुमका को नगर पंचायत का दर्जा मिला था और इसका राजपत्र में प्रकाशन भी किया गया,नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार,सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया हैं,चुनावी सभा में भाजपा पदाधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे,भाजपा नेताओं ने दावा किया कि विकास और सुशासन के मुद्दे पर जनता का समर्थन पार्टी को मिल रहा हैं,वहीं चुनावी मुकाबले को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया हैं,ऐसे में घुमका नगर पंचायत का चुनाव अब क्षेत्र में राजनीतिक प्रतिष्ठा का विषय बन गया हैं। .- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें