फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव: घरेलू गैस के दाम में 60 रुपये बढ़ोतरी, कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी और और सीएम साय का पुतला दहन

Sun, 08 Mar 2026 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

कोंडागांव में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में आज कोंडागांव के पुराने बस स्टैंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की मोदी सरकार के नेतृत्व में महंगाई लगातार आसमान छू रही है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी से आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि पहले ही महंगाई से परेशान जनता पर यह बढ़ोतरी और बोझ डालने का काम कर रही है। मोहन मरकाम ने छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर एक बीजेपी नेता के खेत में अफीम की खेती किए जाने के मामले को भी गंभीर बताया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा बीजेपी सरकार के शासन में छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बनाया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि घरेलू गैस के बढ़े हुए दामों में तत्काल कटौती की जाए और प्रदेश में नशे के कारोबार या अवैध खेती से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता के हित में कांग्रेस की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें