फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: डोंगरगढ़ में 12 वर्षीय बच्चें की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम

Sat, 11 Jul 2026 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में 12 वर्षीय नाबालिग की सड़क हादसे में मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा,आक्रोशित नागरिकों और परिजनों ने मृतक के शव को डोंगरगढ़ थाना के सामने रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक,बाईपास सड़क का शीघ्र निर्माण,मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा हाइवा चालक और मालिक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की,मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

डोंगरगढ़ शहर के अंडरब्रिज के पास बीते दिन देर शाम तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से 12 वर्षीय नाबालिग बालक की मौके पर ही मौत हो गई थी,घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश का माहौल बन गया,शनिवार तड़के बड़ी संख्या में शहरवासी और मृतक के परिजन डोंगरगढ़ थाना पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डोंगरगढ़ में लंबे समय से बाईपास सड़क के निर्माण और शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग की जा रही है, लेकिन मांग पूरी नहीं होने के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।लोगों ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता,दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भविष्य में ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे,पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने भी प्रदर्शनकारियों से चर्चा की,अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने,हाइवा चालक एवं मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने,बाईपास निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।   .- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें