फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव : ट्रैक्टर संभाल खेत में उतरीं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, धान रोपाई का वीडियो वायरल

Thu, 19 Feb 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सोशल मीडिया पर इन दिनों राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने खेत में ट्रैक्टर चलाकर धान की रोपाई करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक वर्ष पुराना है, लेकिन वर्तमान में यह पुनः वायरल होकर चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांसद नेताम खेत में पूरी सहजता और आत्मविश्वास के साथ ट्रैक्टर संचालित कर रही हैं। धान रोपाई जैसे मेहनत भरे कार्य में उनका स्वयं शामिल होना लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। आमतौर पर जनप्रतिनिधि इस तरह खेती-किसानी के कार्य करते कम ही दिखाई देते हैं, ऐसे में उनका यह अंदाज खास माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इसे उनकी सादगी और जमीन से जुड़े होने का प्रमाण बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे किसानों के प्रति एक सकारात्मक संदेश के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और राजनीतिक हलकों में भी इसकी चर्चा हो रही है। एक बार फिर यह वीडियो जनप्रतिनिधियों के जमीन से जुड़ाव और ग्रामीण पृष्ठभूमि को लेकर बहस को हवा दे रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें