छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दंतेवाड़ा जिले के मालवाही इलाके में आईईडी विस्फोट में घायल सीआरपीएफ के घायल जवान से मुलाकात की। उन्होंने नारायणा अस्पताल देवेंद्र नगर रायपुर पहुंकर घायल जवान आलम मुकेश से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा। डिप्टी सीएम शर्मा ने घायल जवान के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर से जानकारी ली। जवान को हिम्मत के लिए हौसला आफजाई भी की। वहीं परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बता दें कि दंतेवाड़ा के मालवाही इलाके में आईईडी विस्फोट में आलम मुकेश घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें रायपुर लाया गया था।