Kalinga University Raipur: कलिंगा विश्वविद्यालय नया रायपुर में दो और उत्कृष्टता केंद्रों का उद्घाटन किया गया। इस छठे और सातवें उत्कृष्टता केंद्रों को गोदावरी के सहयोग से इलेक्ट्रॉनिक बनाने के लिये प्रशिक्षण और अनुसंधान के साथ-साथ दोपहिया, तीन पहिया वाहनों की मरम्मत और रखरखाव के लिए जस्ट ऑटो सॉल्यूशन के साथ मिलकर विकसित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कुलपति डॉक्टर श्रीधर ने स्वागत भाषण दिया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर संदीप गांधी ने विश्वविद्यालय के बारे में परिचय दिया।