Chhattisgarh Religion Bill 2026 Passed: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज गुरुवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की ओर से पेश छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को पारित कर दिया गया। इस विधेयक का उद्देश्य राज्य में धर्मांतरण से संबंधित गतिविधियों को सुव्यवस्थित करना और नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित करना है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह विधेयक सभी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह कानून उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।