Amit Chimnani on CG investment hub: छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि 20 महीनें में छत्तीसगढ़ देश का बड़ा इंवेस्टमेंट हब बना है। आज छत्तीसगढ़ निवेशकों की पहली पसंद है। ‘इंडस्ट्री डायलॉग 2’ में छत्तीसगढ़ को निवेशकों की ओर से 1.25 लाख करोड़ के नए निवेश प्रस्ताव मिले हैं। दिल्ली समिट में 15 हजार 184 करोड़ रुपए, मुम्बई समिट में 6 हजार करोड़ रुपए और बैंगलुरु समिट में ऊर्जा क्षेत्र में निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने कहा कि पॉलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स नवा रायपुर में 1100 करोड़ की लागत से सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित की जा रही है, जो हर साल 10 अरब चिप्स का उत्पादन करेगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चिमनानी ने कहा कि स्वास्थ्य, वेलनेस और पर्यंटन के क्षेत्र में 3119 करोड़ रुपए का प्रस्ताव मिले हैं। रैकबैंक ने 150 मेगावाट क्षमता का डेटा सेंटर भी बन रहा है, जिससे बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस नीति की वजह से पिछले सात माह में ही अब तक लगभग 7 लाख करोड़ रुपए का निवेश छत्तीसगढ़ आ चुका है। इसमें पॉवर सेक्टर में तीन लाख करोड़ निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।