Congress protest in CG: छत्तीसगढ़ कांग्रेस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध आज 24 अगस्त को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में रायपुर के नमस्ते चौक पर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर विपक्ष के नेताओं की छवि खराब करने और सरकार पर बदले की कार्रवाई का भी आरोप लगाया। रायपुर में 'कांग्रेस के सीनियर लीडर सतनामी समाज के बेगुनाहों को रिहा करो, रिहा करो',' भाजपा अपनी नाकामी छिपा रही' जैसे नारे लिखे तख्ती लेकर नारेबाजी की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि “हिम्मत है तो नार्को टेस्ट करा लें, हमारा एक-एक कार्यकर्ता नार्को टेस्ट के लिए तैयार है। सीएम और गृहमंत्री का भी नार्को टेस्ट हो। नार्को टेस्ट से बड़ा कोई और भी टेस्ट हो तो वो भी कराने कांग्रेसी तैयार हैं।